फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two crimnal arrested in an encounter

मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा, एक भागा

Thu, 24 Sep 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 24 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन

सीतापुर शहर में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बदमाशों ने भाग निकलने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी मौके से निकल भाग।

विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, कारतूस व दो खोखा बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाशों पर लूट जैसे कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ सिटी राहुल मिठास ने बताया कि शहर में हाल ही में हुई एक लूट की वारदात के बाद से पुलिस टीमों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा रखा था।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना के बाद बुधवार रात इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला अपनी टीम के साथ शहर के हसन अली चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक मोटर साइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। दो राउंड गोलियां चलाईं लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला ने बताया कि बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान तालगांव के राही गांव निवासी जसविंदर उर्फ राज उर्फ बाऊ व मदन गोड़िया निवासी चठिया इमलिया सुल्तानपुर के रूप में हुई है। इनके पास से एक बाइक, दो तमंचे, चार कारतूस व दो खोखा बरामद हुए हैं।


इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपियों पर इमलिया सुल्तानपु, महोली समेत कई थानों में लूट जैसे जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान मौके से भाग निकले एक अन्य बदमाश की पहचान शहर के आदर्शनगर निवासी संतोष उर्फ दद्दा के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि संतोष की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed