{"_id":"5793bb584f1c1b711bc4bcd1","slug":"two-children-die-from-drowning-in-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पानी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर के बिसेंडी गांव में खेल रहे दो मासूम पैर फिसलने से तालाब में गिर गए। ग्रामीण जब तक उन्हें बाहर निकालते, दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा-एक के छात्र थे। खबर पाकर तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर जांच की। तहसीलदार का कहना है कि घटना की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
बिसवां के मानपुर थाना क्षेत्र के बिसेंडी गांव निवासी रहमत अली का बेटा अरमान (8) व नजमुल हसन का बेटा मो. मुजीब (7) शनिवार दोपहर गांव में तालाब के किनारे साथियों के साथ खेल रहा था। इसी बीच अचानक दोनों फिसल कर तालाब के गहरे पानी में चले गए।
इस पर वहां मौजूद अन्य बच्चों ने भागकर गांव में खबर दी। आननफानन ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों की डूबने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक के छात्र थे।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस व तहसील प्रशासन को दी। खबर पाकर तहसीलदार सर्वरीश मिश्रा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। तहसीलदार का कहना है कि जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन से निर्देश मिलने पर ही दोनों मृतकों के परिवारीजन को आर्थिक सहायता दी जा सकती है।