{"_id":"6b043f2dacf60d257b031129","slug":"waiter-on-a-motorcycle-dies-in-a-road-accident-while-heading-to-work-at-a-wedding-panipat-news-c-244-1-pnp1006-168095-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शादी में काम करने जा रहे बाइक सवार वेटर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शादी में काम करने जा रहे बाइक सवार वेटर की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
-बुआना लाखू और काकोदा गांव के बीच हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। शाहपुर-गनौर मार्ग पर सोमवार को एक बाइक सवार की अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से मौत हो गई। उसकी पहचान विवेक वासी बांध गांव के रूप में हुई है। वह शादी में वेटर का काम करता था। हादसा बुआना लाखू और काकोदा गांव के बीच हुआ। इसराना थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष वासी बांध गांव ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विवेक शनिवार को बुआना लाखू गांव में एक शादी समारोह में वेटर का काम करने गया था। उसका छोटा बेटा अभिषेक उसकी मामा का लड़का त्योड़ी गांव सोनीपत में शादी समारोह में वेटर का काम करने गए हुए थे। शनिवार रात करीब 7:45 बजे विवेक अपने छोटे भाई अभिषेक के पास त्योड़ी गांव जाने के लिए मोटरसाइकिल पर निकला था। जब वह गांव बुआना लाखू और काकोदा गांव के बीच पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में विवेक को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। सुभाष ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने घर पहुंचकर हादसे की सूचना दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि बुआना लाखू के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।