{"_id":"6b0442b2445c1f5e1a03c0e9","slug":"e-rickshaw-driver-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-157006-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: फ्लाईओवर पर वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत
विज्ञापन
मेरठ के ध्यानार्थ...
- नगर कोतवाली क्षेत्र में चंडीघाट चौक पर रविवार देर रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में चंडी चौक फ्लाईओवर पर रविवार रात अज्ञात वाहन ने एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से मेला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात पुलिस कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि चंडी चौक फ्लाईओवर पर ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा के चालक जितेंद्र सिंह (30) निवासी ग्राम नारंग बस्तीरा, थाना हस्तिनापुर, जिला मेरठ हाल चार्जिंग स्टेशन बैरागी कैंप को गंभीर हालत में एंबुलेंस से मेला अस्पताल पहुंचाया।
मेला अस्पताल में उपचार के दौरान जितेंद्र की मौत हो गई। उनके पिता ओम सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। बताया गया कि किसी अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी थी। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।