{"_id":"586be1e04f1c1b4755158823","slug":"two-arrest-in-froud","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाली नोट छापने की सूचना पर दो को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाली नोट छापने की सूचना पर दो को पकड़ा
Amarujala Bureau
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरंगाबाद में जाली नोट छापे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत लेकर पूछताछ की है। हालांकि पूछताछ में मामला झूठा मिलने पर पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को किसी ने पुलिस को सूचना दी, कि क्षेत्र के औरंगाबाद में कुछ लोग जाली नोट छाप कर उसे मार्केट में चला रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने औरंगाबाद निवासी मोहम्मद अहमद व शहबान अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह का कहना है कि किसी ने फोन से सूचना दी थी। सूचना पर जांच कराई गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया, लेकिन जांच में सूचना झूठी निकली। युवकों को छोड़ दिया गया है। फोन पर सूचना देने वाले का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन