फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Took eight milk samples

छापेमारी कर दूध के भरे गए आठ नमूने

Tue, 30 Aug 2016 11:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 30 Aug 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Took eight milk samples
दुग्ध - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दूध में मिलावट करने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दूध के आठ नमूने भरे गए। एक दूधिया 200 लीटर दूध छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन


अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया कि मंगलवार को सुबह छह बजे सदर तहसील में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन टीमें बनाई गई थी। इन टीमों ने विभिन्न चौराहों पर जाकर कार्रवाई की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने हरदोई रोड के चुंगी चौकी के पास छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान लखीमपुर से फुल क्रीम लेकर सीतापुर आ रही एक वैन को पकड़ा। इस क्रीम में वनस्पति घी की मिलावट होना प्रतीत हुआ। क्रीम में जमाव अधिक दिखाई दिया। जिस पर इसके दो नमूने भरे। यहीं पर दूधियों से मिश्रित दूध के तीन नमूने लिए। नैपालापुर चौराहे पर रामपाल से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर दूध लेकर आ रहा एक दूधिया टीम को देखते ही करीब दो सौ लीटर दूध छोड़कर भाग निकला। खैराबाद चुंगी चौकी से आसिम अली व बाबू रामपाल से मिश्रित दूध के एक-एक नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed