फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thieves took thousands of home goods

घर से हजारों का माल ले गए चोर

Mon, 16 May 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 16 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Thieves took thousands of home goods
क्राइम
लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक घर से रविवार को हजारों रुपये का माल पार कर दिया। उन्होंने बक्सा और अलमारी तोड़ दी। घर का सामान फैला दिया। परिवार को देर शाम घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


लहरपुर के मोहल्ला बेहटी निवासी उमाकांती दोपहर को किसी काम से घर में ताला लगाकर बाजार गई थी। इसी बीच चोर घर में घुस गए। अंदर पहुंचकर चोरों ने बक्सा व अलमारी का ताला तोड़ डाला। जिसके बाद घर में रखी 10 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवर, कपड़े, बर्तन आदि सामान पार कर दिया।
विज्ञापन


उमाकांती जब बाजार से वापस घर पहुंची, तब घर के दरवाजे खुले व घर का सामान अस्त व्यस्त पाया। यह देख वह सकते में आ गई। घर की छानबीन की तो सामान बिखरा
पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग भी जुट गए। इसी बीच पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed