फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Thief stolen goods in home

दो घरों से साढ़े तीन लाख माल चुराया

Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 07 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thief stolen goods in home
चोर - फोटो : अमर उजाला
अटरिया थाना क्षेत्र के गढ़ीरावां गांव में शनिवार रात चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुस गए। जिसके बाद चोरों ने वहां से 87 हजार रुपये, जेवर, बर्तन व कपड़े सहित करीब ढाई लाख का माल पार कर दिया, वहीं सदरपुर इलाके के खमरिहा गांव में रात को चोरों ने एक घर से दो हजार की नकदी सहित एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली।
विज्ञापन


सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। अटरिया के गढ़ीरावां गांव निवासी हुरमत अली के घर शनिवार रात चोर पीछे के दरवाजे से घुस गए। जिसके बाद चोर घर के कमरे से दो बक्से उठा ले गए। सुबह खाली बक्से गांव के बाहर जंगल में मिले।
विज्ञापन


हुरमत ने बताया कि बक्सों में रखी 87 हजार की नकदी, जेवर, कपड़े समेत चोरों ने करीब ढाई लाख का माल चोरी कर लिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चोर सदरपर इलाके के खमरिहा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद के घर रात को दीवार फांद कर घुस गए और दो हजार की नकदी, जेवर, बर्तन व कपड़े समेत लगभग एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed