{"_id":"5cd7115fbdec22070b272ed3","slug":"the-young-man-murdered-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को दावत पर बुलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को दावत पर बुलाकर मार डाला
Sat, 11 May 2019 11:45 PM IST
आलोक alok
न्यूज डेस्क, सीतापुर
न्यूज डेस्क, सीतापुर
Published by: आलोक alok
Updated Sat, 11 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना स्थल से करीब 12 किलोमीटर दूर उसकी बाइक बरामद हुई है। परिवारीजनों का आरोप है कि दावत के बहाने युवक को बुलाया गया था, जहां बाद में उसकी हत्या कर दी गई।
युवक के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानगांव इलाके के चकदहा निवासी जयपाल यादव (35) को उसके रिश्ते के भांजे प्रताप ने दावत के बहाने बुधवार को बुलाया था। जयपाल बाइक से वहां गया था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं आया।
दूसरे दिन भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने जानकारी की और बाद में थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। गुमशुदगी के बाद पुलिस व परिवार के लोग जयपाल का पता लगा रहे थे। गुरुवार को रेउसा-महमूदाबाद मार्ग पर घेवड़ा पेट्रोल पंप के करीब सड़क किनारे लावारिस हालत में बाइक पड़ी मिली।
विज्ञापन
बाइक मिलने के बाद से उसकी हत्या की शंकाएं जताई जा रही थीं। शनिवार सुबह कुछ लोगों ने रेउसा-बिसवां मार्ग से करीब तीन किलो मीटर दूर थानगांव इलाके के बरूही गांव के मोतीलाल के गन्ने के खेत में एक लाश पड़ी देखी। शव सड़ चुका था। उसमें से दुर्गंध आ रही थी।
शव मिलने की सूचना पर मृतक के परिवार के लोग भी गए। इन लोगों ने मौके पर जाकर शव की पहचान जयपाल यादव के रूप में की। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या कर दी गई है।
घटना को लेकर मृतक के भाई उत्तम ने प्रताप व कुछ अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने तहरीर दी है। एसओ संजीव कुशवाहा का कहना है कि तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शादी करवाने को लेकर था मनमुटाव
मृतक जयपाल व प्रताप के बीच एक शादी को लेकर मनमुटाव चल रहा था। बताते हैं कि तंबौर इलाके की एक लड़की की शादी मृतक का भाई ही प्रताप के परिवार से करा रहा था, इसमें मृतक अड़ंगा डाल रहा था। लोग इसी रंजिश व मनमुटाव को हत्या का कारण मान रहे हैं। पुलिस का कहना है कि कई पहलुओं पर जांच चल रही है।