{"_id":"6ae3b472efaef3312b0bd763","slug":"instructions-issued-to-strengthen-security-arrangements-in-kurukshetra-ahead-of-the-presidents-visit-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-163429-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राष्ट्रपति के दौरे से पहले कुरुक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राष्ट्रपति के दौरे से पहले कुरुक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक नवंबर को कुरुक्षेत्र आगमन और त्योहारों के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी है। पंचकूला पुलिस कमिश्नर एवं अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कुरुक्षेत्र सहित चार जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में कुरुक्षेत्र के एसपी चंद्र मोहन सहित पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। आईजी ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में खुद फील्ड में उतरकर बाजार की सुरक्षा व्यवस्था देखने और मार्केट एसोसिएशनों के साथ तालमेल बनाने के निर्देश दिए। मिठाई विक्रेताओं, पटाखा कारोबारियों और ज्वैलर्स के साथ संपर्क बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस को होटल, सराय और पीजी में ठहरने वाले लोगों के पहचान पत्रों की जांच और सत्यापन करने के साथ स्कूल-कॉलेजों के बाहर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अवैध पटाखों की बिक्री, मिठाइयों में मिलावट और संदिग्ध गतिविधियों पर कार्रवाई करने को कहा गया।
विज्ञापन
हुड़दंगियों और स्टंटबाजों पर रहेगी नजर
बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, ब्लैक फिल्म, ट्रिपल राइडिंग, बुलेट से पटाखे फोड़ने और स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट और जरूरी सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहने को कहा गया।
वीवीआईपी कार्यक्रमों के लिए विशेष तैयारी
31 अक्तूबर को पंचकूला में रन फॉर यूनिटी और एक नवंबर को कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्यक्रमों के दौरान सतर्कता बनाए रखने और व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।