{"_id":"6ae3b37a2680d7d0cd0d757d","slug":"fraud-against-elderly-woman-in-the-name-of-a-plot-fir-registered-agra-news-c-25-agr1034-1200156-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वृद्धा से प्लाॅट के नाम पर धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वृद्धा से प्लाॅट के नाम पर धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 30 Oct 2026 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
आगरा। थाना शाहगंज में प्लाॅट के नाम पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी टीला मुन्ना लाल, नाला हींग की मंडी निवासी 62 वर्षीय परमा देवी ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वह मूलरूप से दिल्ली की हैं। बढ़ोबरा खुर्द, शमसाबाद निवासी लाखन सिंह, रोहता निवासी रियाउद्दीन, ताल सैमरी निवासी गोरकिया ने उनके नाम एक प्लाॅट का बैनामा कर दिया। इस पर उन्होंने प्लाॅट पर दीवार बनवा ली। दो साल बाद आरोपियों ने दीवार तोड़ दी। 12 मार्च 2013 को प्लाॅट का बैनामा मैनपुरी की सुधा देवी के नाम कर दिया। वह वर्ष 2016 से शिकायत कर रही थीं। बाद में आरोपी भी धमकी देने लगे। एसीपी लोहामंडी गाैरव सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। दस्तावेज चेक किए जाएंगे। इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन