{"_id":"6ae3b390c46b2f7880049cb2","slug":"the-deceased-has-been-identified-as-anil-vishwakarma-a-resident-of-malhani-phulwariya-under-the-jurisdiction-of-the-puranderpur-police-station-maharajganj-news-c-206-1-mhg1008-188134-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हाईवे पर घायल मिला युवक, इलाज के लिए ले जाते समय मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हाईवे पर घायल मिला युवक, इलाज के लिए ले जाते समय मौत
विज्ञापन
अड्डा बाजार/लक्ष्मीपुर। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कुरहवा गांव के पास डूड़ी पुल पर बुधवार की रात करीब आठ बजे एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पाकर पहुंची संपतिहा चौकी पुलिस उसे सीएचसी, लक्ष्मीपुर ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया निवासी अनिल विश्वकर्मा (23 वर्ष) के रूप में हुई है। संपतिहा चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि अनिल विश्वकर्मा बाइक से नौतनवा से पुरंदरपुर की ओर जा रहे थे। डूड़ी पुल पर दुर्घटना का शिकार हो गए। किस वाहन से उनका एक्सीडेंट हुआ है, इसका पता नहीं चल सका है। बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। बाइक को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि आगे जा रहे किसी वाहन में बाइक ने टक्कर मारी है।
बताया जा रहा है कि सड़क पर युवक को घायल देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अनिल के जेब से मिले मोबाइल के जरिये उसके परिजन को घटना की सूचना दी। नौतनवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद