फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   The allegation of conversion on pastor and wife, case

पादरी व पत्नी पर धर्म परिवर्तन का आरोप, केस 

Sun, 24 Sep 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
The allegation of conversion on pastor and wife, case
गरीबाें को रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने वाले पादरी व उसकी पत्नी के खिलाफ रविवार को बिसवां कोतवाली क्षेत्र में हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पादरी व उसके साथी क्षेत्र के अनपढ़ लोगों को लालच व बहला फुसलाकर ईसाई बना रहे हैं।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची ने कार्रवाई का भरोसा देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। इस मामले में एक युवक की तहरीर पर पादरी व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने आरोपी पादरी को हिरासत में ले लिया है। वहीं जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


सरावगी टोला में डीएनएसडी कॉलेज है। इसी कॉलेज के सामने रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी कॉलेज के पादरी व उनकी पत्नी तथा स्टाफ के अन्य लोगों पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पादरी क्षेत्र के गरीब लोगों को रुपयों का लालच देकर लोगों को बहला फुसलाकर ईसाई धर्म में परिवर्तित कर रहा है। सबसे अधिक मजदूर, गरीब व अनपढ़ तबके के लोगों को लालच देकर बरगलाया जा रहा है। इससे लोग गुमराह होकर ईसाई धर्म अपना रहे हैं।

प्रदर्शनकारी पादरी व उनकी पत्नी तथा कॉलेज के स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। इस संबंध में कस्बे के मोहल्ला बेलझरिया निवासी अवनीश वर्मा ने सरावगी टोला डीएनएसडी निवासी अभय सागर, उनकी पत्नी व कॉलेज की प्रिसिंपल सेंसिस गिल व कॉलेज के प्रबंधक आदि के खिलाफ बिसवां कोतवाली में तहरीर दी है।


पुलिस ने पादरी अभय सागर को हिरासत में ले लिया है। अभय सागर ने बताया कि वह तो रविवार को प्रार्थना सभा करता है। इस प्रार्थना सभा में लोग अपनी मर्जी से पहुंच रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि अवनीश वर्मा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed