फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teenager raped by neighbor

किशोरी से पड़ोसी ने किया दुराचार

Sat, 09 Jan 2016 10:50 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
जिले के संदना इलाके में जहां एक 14 साल की बालिका को घर ले जाकर पड़ोसी ने रेप करने के बाद जान से मारने की धमकी दी, वहीं हरगांव इलाके में खेत गई बालिका संग रेप का प्रयास किया गया। दोनों वारदातोें से संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संदना इलाके के एक गांव की चौदह साल की बालिका रात को लघुशंका के लिए उठी थी। आरोप है कि इस बीच घात लगाए बैठे गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने घर में उससे रेप किया। जब बालिका ने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता ने घर जाकर आप बीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस को बताया गया। एएसपी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि घटना को लेकर तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन

 
इसके अलावा हरगांव क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय बालिका शुक्रवार की शाम खेत में सरसों का साग लेने गई थी। जहां पड़ोसी गांव के एक युवक ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में लेकर जाकर रेप का प्रयास करने लगा। बालिका के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोग दौड़े। जिसके बाद आरोपी भाग निकला। बालिका की ओर से सबिता पुत्र धनीराम पर आरोप लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed