फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Teacher's account removed 8 thousand

शिक्षिका के खाते से निकाले 8 हजार

Tue, 01 Sep 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 01 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन

रामपुर मथुरा में बैंक की लापरवाही से एक खाताधारक के खाते से जालसाजों ने आठ हजार रुपये उड़ा दिए। शिकायत के बावजूद भी मैनेजर ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


महमूदाबाद स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा में कोंडर मजरे गोंडा देवरिया की सहायक अध्यापिका अनीता सिंह ने अप्रैल 2015 में खाता खुलवाया था। करीब 4-5 माह बाद जब अध्यापिका एटीएम से पैसा निकालने गईं, तो कार्ड रिजेक्ट की स्लिप निकली।
विज्ञापन


मैनेजर ने दूसरा कार्ड जारी कर दिया। 29 जून की शाम अध्यापिका के मोबाइल पर तीन हजार रुपये के निकाले जाने का संदेश आया। अध्यापिका मैनेजर से मिली तो उन्होंने बिना जांच के खाता धारक की लापरवाही की बात कहकर मामला खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडि़ता ने एटीएम लॉक करवा दिया। पर 31 अगस्त की सुबह दस बजे अध्यापिका के मोबाइल पर पांच हजार रुपये निकाले जाने का फिर से मैसेज आया।

अध्यापिका जब शिकायत लेकर मैनेजर के पास गई तो उन्होंने बताया कि पहले जो एटीएम कार्ड रिजेक्ट हो चुका था उसी से भुगतान हुआ है, जबकि अध्यापिका पुराना कार्ड 17 जून को ही बैंक में जमा कर चुकी थी।


इस संबंध में जब बैंक मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने पहला एटीएम जमा होने और दूसरा एटीएम जारी होने के साथ ही दोनों एटीएम कार्य करने की बात स्वीकार की। कहा कि हेड आॅफिस से ब्यौरा आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed