Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stones placed to prevent accidents are themselves becoming a cause of accidents

Sonipat News: हादसों को रोकने के लिए रखे पत्थर बन रहे दुर्घटनाओं का कारण

Mon, 16 Nov 2026 08:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Stones placed to prevent accidents are themselves becoming a cause of accidents
फोटो :: सोनीपत में मुरथल के पास पत्थर के बैरिकेड से टकराए ट्रक को हटाती क्रेन। संवाद
- स्प्रिंग पोस्ट की जगह पत्थर के बैरिकेड, एनएच-44 पर हो रही दुर्घटनाएं
विज्ञापन

- बहालगढ़ से मुरथल फ्लाईओवर की ओर हैं ऐसे अवरोधक
- वाहन चालक को रात में दिखाई नहीं देते पत्थर, बढ़ा खतरा
फोटो :06 मुरथल के पास पत्थर के बैरिकेड से टकराए ट्रक को हटाती क्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मुरथल का राष्ट्रीय राजमार्ग-44 वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गया है। स्प्रिंग पोस्ट हटाकर लगाए जा रहे पत्थर हादसों की वजह बन रहें हैं। पहले सर्विस लेन के कट पर पहले स्प्रिंग पोस्ट थे, उन्हें हटाकर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसके बाद लगातार हादसे हो रहें हैं। यही वजह है कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया था।
हादसे के बाद ट्रक को हटाने के लिए दो क्रेन बुलाया गया। सर्विस लेन से हाईवे की तरफ स्प्रिंग पोस्ट की खासियत थी कि वाहन की टक्कर लगने पर यह मुड़ जाते थे और बाद में फिर अपनी जगह पर आ जाते थे। स्थानीय राजेश, देवेंद्र, मोहित का कहना है कि इन्हें हटाकर भारी पत्थर रखे जाने से स्थिति बिगड़ गई है। कट से गुजरते समय वाहन चालकों को इन पत्थरों से बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ना पड़ता है। इससे खासकर बड़े वाहनों के अनियंत्रित होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


-----
वाहनों के मुड़ने के लिए होती है कम जगह
बहालगढ़ की ओर से मुरथल फ्लाईओवर पर चढ़ने वाले रास्ते पर भी बड़े पत्थर रखे गए हैं। पत्थर की वजह से वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिलती। कई बार चालकों को अचानक ब्रेक लगाने की वजह से पीछे से आ रहे वाहन भी हादसे का शिकार हो जाते हैं। लोगों की मांग है कि कट के आसपास रिफ्लेक्टर, चेतावनी संकेतक और दिशा सूचक बोर्ड भी लगाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
अंधेरे में नजर नहीं आते पत्थर
ढाबा एसोसिएशन के उपप्रधान साहब सिंह का कहना है कि मुरथल में दिनभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। रात के समय रोशनी कम होने पर सड़क पर रखे पत्थर दूर से दिखाई नहीं देते। ऐसे में चालक को संभलने का मौका नहीं मिल पाता। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, लेकिन यातायात व्यवस्था में जरूरी बदलाव नहीं किए गए।

-----
वर्जन

कई वाहन स्प्रिंग पोस्ट को रौंदकर निकल जाते थे। उन्हें हटाकर पत्थर के बैरिकेड रखवाए जा रहें हैं। सर्दी में धुंध को ध्यान में रखते हुए बैरिकेड रखे जा रहे हैं। वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी जा रही है।
प्रांजल मिश्रा, परियोजना अभियंता एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed