{"_id":"6afb1a7d2e6d9cd0b30d5cd5","slug":"dfgfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4940356-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: टहलने निकले दो दोस्तों पर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: टहलने निकले दो दोस्तों पर की फायरिंग
विज्ञापन
- सेक्टर-122 के जनता फ्लैट के गेट नंबर-दो पर हुई वारदात, भागकर बचाई जान
- दो नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस से की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-122 में शनिवार रात टहलने निकले दो दोस्तों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जनता फ्लैट के गेट नंबर-दो के पास तीन से अधिक लोगों ने दोनों दोस्तों को घेर लिया और उन पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग से दोनों में दहशत फैल गई। पर्थला निवासी सोनू के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने दोस्त सुमित के साथ रोजाना की तरह टहलने निकले थे। दोनों सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट के गेट नंबर-दो के पास पहुंचे ही थे कि वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि राहुल उर्फ पप्पू राजपूत, अभिषेक शर्मा उर्फ अभी और उनके अन्य साथी वहां मौजूद थे। बातचीत का मौका दिए बिना आरोपियों ने दोनों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियां चलने से दोनों दोस्त सहम गए। उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ तो दोनों वहां से भाग निकले। पीड़ित ने अपनी शिकायत में राहुल उर्फ पप्पू राजपूत और अभिषेक शर्मा उर्फ अभी को नामजद किया है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की पड़ताल कर रही है।