{"_id":"8a3a8ce770563f29ae68d0c71d3e58b9","slug":"students-injured-in-bus-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से ट्रिपलिंग कर रहे छात्र जख्मी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की टक्कर से ट्रिपलिंग कर रहे छात्र जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में सुमित्रा मांटेसरी स्कूल के निकट मंगलवार शाम एक निजी स्कूल की बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीन छात्र जख्मी हो गए। एक छात्र को लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीसरा छात्र मामूली जख्मी होने के कारण अपने घर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन निवासी तुषार मिश्रा (17) पुत्र स्व. प्रदीप, शहर के शिवपुरी निवासी रूपेश भार्गव (18) पुत्र मुनेंद्र व कार्तिकेय बाइक से कहीं जा रहे थे। जब ये तीनों शहर के सुमित्रा मांटेसरी स्कूल के करीब पहुंचे, तभी चौराहे के पास एक निजी स्कूल की बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में ट्रिपलिंग कर रहे बाइक सवार तीनों छात्र जख्मी हो गए। तुषार व रूपेश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से तुषार को चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा रेफर कर दिया। बताते हैं कि घटना में कार्तिकेय को मामूली चोटें आईं हैं। जिसके कारण वह मौके से ही घर चला गया।
खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवकों ने अगर हेमलेट लगा रखा होता तो ज्यादा चोट न लगती।