{"_id":"599c76a94f1c1b91778b4744","slug":"student-died-in-accident-one-girl-save","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा पर गिरी पेड़ की डाल, मौत, सहेली बाल-बाल बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा पर गिरी पेड़ की डाल, मौत, सहेली बाल-बाल बची
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर थाना इलाके में हाईवे पर सीता रसोई गांव के समीप मंगलवार सुबह सहेली संग साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा पर अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसकी सहेली बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
मृतक छात्रा-कक्षा नौ की छात्रा है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताते हैं कि पेड़ की डाल ओवरलोड ट्रक में फंसकर टूट गई थी। हरदोई के तेरवा निवासी नीलकंठ की पुत्री रिंकी (15) अपने नाना जहांगीरपुर निवासी बलराम के यहां रहती थी।
विज्ञापन
यहीं के अयोध्या पार्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बघईया में वह कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार को सुबह रिंकी अपनी सहेली नीतू के संग साइकिल से स्कूल जा रही थी। रिंकी साइकिल चला रही थी। जबकि नीतू पीछे बैैठी थी।
विज्ञापन
बताते हैं कि दोनों छात्राएं हाईवे पर सीता रसोई गांव के समीप पहुंची थीं, तभी एक ओवर लोडेड ट्रक में इमली के पेड़ की भारी भरकम डाल फंस गई। ट्रक की रफ्तार तेज होने से पेड़ की डाल टूटकर पीछे से आ रहीं साइकिल सवार छात्रा के ऊपर जा गिरी।
हादसे में रिंकी की तो मौत हो गई जबकि नीतू बाल-बाल बच गई। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला। सूचना पाकर पाकर परिवारीजन व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।