{"_id":"9524571b794e79e1e1777079bc29c969","slug":"short-circuit-in-the-meter-blast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टसर्किट से मीटर में धमाका, एक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्टसर्किट से मीटर में धमाका, एक झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिधौली कस्बे के नरोत्तम नगर निवासी शिवकुमार शुक्ल के
विज्ञापन
घर में लगे इलेक्ट्रानिक विद्युत मीटर में बुधवार भोर शॉर्टसर्किट से धमाके
के साथ आग लग गई। तेज धमाके की आवाज से शिवकुमार के साथ ही उनके पड़ोसी भी
जाग गए। घर की वायरिंग जलने की आशंका देख विद्युत कनेक्शन काटने की कोशिश
कर रहे शिवकुमार आग की चपेट में आकर झुलस गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती
कराया गया है।
मोहल्ले के लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन किया मगर सभी के फोन स्विच ऑफ थे। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं, एसडीओ का कहना है कि मोबाइल फोन हमेशा ऑन रहता है। हो सकता है की नेटवर्क की खराबी के कारण फोन न मिल पाया हो।