फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   shoot brother to protest the kidnapping of sister

बहन के अपहरण के विरोध पर भाई को मारी गोली

Thu, 06 Aug 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 06 Aug 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
इस बीच आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर गंभीर हालत को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक लहरपुर कस्बा निवासी शफीक इलाके की एक युवती से एकतरफा प्यार करता था।
विज्ञापन


लेकिन युवती उसे पसंद नहीं करती। गुरुवार को युवती की सगाई थी। सगाई रोकने के लिए शफीक ने उसके अपहरण की योजना बनाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार सुबह युवती घर के पास झाड़ू लगा रही थी, तभी शफीक व उसके दो साथी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवती को पकड़ लिया और खींच कर ले जाने लगे। यह देखकर युवती के भाई साबिर (बदला नाम) ने विरोध किया। बहन को बचाने दौड़े साबिर पर शफीक ने फायर झोंक दिया।

गोली लगने से साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्ले के लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। घायल युवक को पहले सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया।

युवक की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ भेजा गया है। उधर घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।


इस घटना में आरोपी शफीक, उसके पिता जहीर सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर विनय गौतम के मुताबिक केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed