Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Cash and jewellery stolen after breaking the lock of a locked house

Panipat News: बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी और गहने चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:31 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen after breaking the lock of a locked house
पानीपत। न्यू बोहली गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। थाना सदर पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। न्यू बोहली गांव रेशमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार की शाम करीब सात बजे अपने मकान पर ताला लगाकर साथ लगते दूसरे घर में सोने चली गई थी। उनको वीरवार तड़के करीब तीन बजे पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। उनके कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था और संदूक का ताला टूटा हुआ था। जांच की तो संदूक से आधे-आधे तोले सोने की दो अंगूठी, सोने का एक पेंडल, चांदी का एक पेंडल और 12 हजार रुपये नकद चोरी मिले। थाना सदर प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed