{"_id":"59c6a3e74f1c1b96688b638c","slug":"scooters-abducted-by-tractor-trolley-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार छात्राओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूटी सवार छात्राओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झरेखापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दो छात्राओं को कुचल दिया। इससे एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गई। मरने वाली छात्रा पीलीभीत जिले की निवासी है, जो ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक स्कूटी सवार छात्राएं हेलमेट नहीं लगाए थीं।
विज्ञापन
पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ निवासी भंवर सिंह की पुत्री एकता सिंह (17) शाह महोली क्षेत्र के एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। वह अपने नाना शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरिया कलां निवासी दिनेश सिंह के यहां रह रही थी। एकता के साथ ही उसकी मौसी व दिनेश की पुत्री निहारिका (18) भी पढ़ती है। शनिवार को दोनों छात्राएं कॉलेज से लौट रहीं थीं।
विज्ञापन
तभी धन्नाग गांव के निकट एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे छात्राएं स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं। इसी बीच ट्रॉली का टायर दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। जिसकी वजह से दोनों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एकता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि निहारिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन