{"_id":"5734c4b44f1c1bac0d919a37","slug":"robber-shoted-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों ने महिला को गोेली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों ने महिला को गोेली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद इचौली गांव से बाहर बने मुर्गी फार्म पर गुरुवार भोर सात डकैतों ने धावा बोल दिया। यहां लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
वहीं अन्य लोगों को भी बुरी तरह पीट दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देख बदमाश हवाई फायर करते हुए लूटा गया माल लेकर भाग गए। जख्मी लोगोें को महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इचौली गांव से बाहर मो. रिजवान उर्फ बबलू का मुर्गी पालन केंद्र बना है। यहां रात को चौकीदार शकील (40) व शंकर (45), माशूक अली (35) लेटे थे। रात करीब तीन बजे असलहों से लैस सात डकैत मुर्गी फार्म हाउस में आ धमके और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से चौकीदारों की पिटाई करते हुए बंधक बना लिया।
विज्ञापन
बदमाश यहां से एक बकरा, एक मोबाइल व सोलर प्लेट लूट ले गए। इसके बाद बदमाश पड़ोस में ही बने रवींद्र वर्मा (52) के घर में घुस गए। घर के अहाते में सो रहे बाराबंकी के नयागांव निवासी दिनेश (42) को असलहों के बल पर काबू में कर लिया। विरोध करने पर उसका सिर फोड़ दिया।
शोर सुनकर रवींद्र घर से बाहर आ गया तो बदमाशों ने लाठी-डंडों से उसे भी पीट दिया। बदमाश उसके पास से पांच सौ की नकदी लूट ले गए। इसके अलावा बदमाश यहीं सो रहे मूकबधिर प्रवेश (28) की भी असलहों की बट से पिटाई कर दी जिससे उसका सिर फट गया। बचाव में आई प्रवेश की पत्नी को भी चोटें आईं है।
शोर सुन पड़ोस में ही सो रही उसकी फूलमती (50) उठ गईं और लूटपाट का विरोध करते हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ीं तो अपने को घिरता देख बदमाशों ने फू लमती पर फायर झोंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोश पड़ी फूलमती के पास डकैत बाला, मंगलसूत्र, पायल उतार ले गए।
यहां से बदमाशों ने लोहे के गेट का ताला तोड़कर घर की तलाशी ली और एक मोबाइल लूट ले गए। फायर और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जा पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घायलों को सीएचसी महमूदाबाद ले जाया गया। कोतवाल रमेश चंद्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।