{"_id":"589a06794f1c1b224a379298","slug":"quarrel-between-bankers-and-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों व बैंक कर्मियों में हुई धक्का-मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों व बैंक कर्मियों में हुई धक्का-मुक्की
Amarujala Bureau
Updated Tue, 07 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई शाखा में मंगलवार की सुबह से लाइन में लगे लोग कैश न मिलने से आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने बैंक कर्मियों से धक्का-मुक्की कर बैंक का शटर बंद कर दिया। इस दौरान एक ग्रामीण बुरी तरह चोटिल हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन
बताते हैं कि सांडा स्थित एसबीआई शाखा में मंगलवार को सुबह से ही कैश लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी थी। कई घंटों के बाद भी लोगों को कैश नहीं मिला। इससे लोग आग बबूला हो गए। गुस्साए लोगों ने बैंक कर्मियों से विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बातचीत बढ़ने पर आक्रोशित लोगों ने बैंक कर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी और बैंक का शटर भी बंद कर दिया। धक्का-मुक्की के दौरान वहां मौजूद क्षेत्र के कुचलैया गांव निवासी श्यामू चोटिल हो गया। इस पर बैंक के शाखा प्रबंधक विनय कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को शांत किया। जिसके बाद लोग मानें। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन