फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Car catches fire after colliding with cattle on highway in pilibhit

पीलीभीत: हाईवे पर गोवंश से टकराने के बाद कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा

Sat, 31 Oct 2026 10:23 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 31 Oct 2026 10:23 AM IST
सार

पीलीभीत में शुक्रवार देर रात छुट्टा गोवंश से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। गनीमत रही कि चालक राकेश कुमार सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के गांव कैंच के पास हुआ।

विज्ञापन
Car catches fire after colliding with cattle on highway in pilibhit
कार में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूरनपुर-पीलीभीत हाईवे पर शुक्रवार देर रात छुट्टा गोवंश से टकराने के बाद एक कार में आग लग गई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार चला रहा युवक समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आया। सूचना पर पहुंची गजरौला थाना पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, 31 अक्तूबर की रात करीब 12:30 बजे कार पूरनपुर से पीलीभीत की ओर आ रही थी। थाना गजरौला क्षेत्र के गांव कैंच के पास अचानक सड़क पर छुट्टा गोवंश आ गया। कार की गोवंश से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के कुछ ही देर बाद कार में आग लग गई। चालक ने कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की गाड़ी बुलवाई। दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जली हुई कार को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। कार में चालक राकेश कुमार पुत्र तोरप्रकाश निवासी मोहल्ला ईदगाह, बाबूगढ़ छावनी, जिला हापुड़ अकेले सवार थे। वह पूरनपुर में अपने एक परिचित से मिलने के बाद कार से घर लौट रहे थे। सिओ सिटी अमरनाथ वर्मा के मुताबिक, चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed