फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Two smugglers arrested in Amritsar heroin seized apprehended during police blockade near Attari

अमृतसर में दो तस्कर गिरफ्तार: दस किलो हेरोइन बरामद, अटारी के पास नाकाबंदी के दाैरान आए गिरफ्त में

Sat, 31 Oct 2026 10:10 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: Nivedita Updated Sat, 31 Oct 2026 10:10 AM IST
सार

दोनों आरोपी मिलकर इलाके में बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का काम करते हैं। दोनों भारी मात्रा में हेरोइन लेकर मोटरसाइकिल पर गांव रोड़ावाला कलां की तरफ से डिफेंस ड्रेन के साथ बनी सड़क से जीटी रोड अमृतसर की ओर आ रहे हैं। टी-प्वाइंट अटारी के पास नाकाबंदी के दाैरान उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Two smugglers arrested in Amritsar heroin seized apprehended during police blockade near Attari
arrest - फोटो : ANI

विस्तार

अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए घरिंडा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो 22 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान नवसुमीत सिंह उर्फ मनप्रीत सिंह निवासी खैहरा, थाना घरिंडा और बलविंदर सिंह उर्फ डोनी निवासी पक्का किला, झब्बाल, जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

विज्ञापन


एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के सिलसिले में अटारी के पास सरकारी बाग पहुंचे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि दोनों आरोपी मिलकर इलाके में बड़े स्तर पर हेरोइन बेचने का काम करते हैं। दोनों भारी मात्रा में हेरोइन लेकर मोटरसाइकिल पर गांव रोड़ावाला कलां की तरफ से डिफेंस ड्रेन के साथ बनी सड़क से जीटी रोड अमृतसर की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने टी-प्वाइंट अटारी के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बताए गए हुलिये के अनुसार काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर पीबी02 एस 3587 पर सवार दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 10 किलो 22 ग्राम हेरोइन, मोमी लिफाफे और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्टूबर में बड़ी मात्रा में हुई हेरोइन की बरामदगी
1.अमृतसर कमिश्नरेट (शहरी पुलिस)

-5 से 11 अक्टूबर के बीच पांच एफआईआर में कुल 4.409 किलो हेरोइन बरामद।
-30 अक्टूबर को तीन अलग-अलग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में 2.293 किलो हेरोइन बरामद।
दोनों अवधियों का उपलब्ध कुल 6.702 किलो हेरोइन।
2. अमृतसर देहाती पुलिस
- दो अक्टूबर के आसपास दो आरोपियों से 10.24 किलो हेरोइन बरामद।
शाहूरा गांव के खेतों से 4.2 किलो हेरोइन बरामद।
-23 अक्टूबर के आसपास घरिंडा क्षेत्र में 6.5 किलो हेरोइन की बरामदगी । राजासांसी क्षेत्र में दो आरोपियों से 500 ग्राम हेरोइन बरामद।
-26 अक्टूबर को अटारी के पास नाले से 1.930 किलो हेरोइन बरामद।
इसी दिन दो आरोपियों से 300 ग्राम हेरोइन बरामद।
-27 अक्टूबर को चार अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 20.130 किलो हेरोइन बरामद।
-29 अक्टूबर को दो आरोपियों से 10 किलो 22 ग्राम हेरोइन बरामद।
3. काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर
-22 अक्टूबर को सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में 10 किलो हेरोइन बरामद की गई।
4. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)
-2 अक्टूबर के आसपास रियर कक्कड़ क्षेत्र से 2 किलो हेरोइन बरामद।
-8 अक्टूबर को कहनगढ़ क्षेत्र से 5 किलो से अधिक हेरोइन बरामद।
-8 अक्टूबर की अलग-अलग रिपोर्टों में राजाताल से 4.990 किलो और महावा से 4.825 किलो हेरोइन बरामद।
-23 अक्टूबर को 6.581 किलो हेरोइन बरामद।
-23-24 अक्टूबर के आसपास सीमावर्ती क्षेत्रों में 5.5 किलो और 10 किलो से अधिक हेरोइन की खेप बरामद होने की रिपोर्ट।
-26 अक्टूबर को उत्तर धारीवाल क्षेत्र से 560 ग्राम हेरोइन बरामद।
-29 अक्टूबर को कहनगढ़ क्षेत्र से पांच किलो से अधिक हेरोइन बरामद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed