फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pregnant killed in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में गर्भवती की मौत

Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Mon, 27 Jun 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Pregnant killed in mysterious circumstances
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में शनिवार रात संदिग्ध हालात में एक गर्भवती की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का अरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने गर्भवती को पीट-पीटकर मार डाला है। शरीर पर चोट के निशान न मिलने के कारण पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम बोधवा निवासी इमरान की पत्नी शबाना (20) गर्भवती थी। शनिवार की रात अचानक शबाना की हालत बिगड़ गई। इस वजह से परिवार के सदस्यों ने उसे कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए शबाना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य उसे प्राइवेट वाहन से लेकर जिला अस्पताल के लिए निकले। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार वाले शव को घर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके पक्ष ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व लखीमपुर के ईशानगर थाना कस्बा निवासी आरिफ ने अपनी पुत्री शबाना का निकाह बोधवा निवासी इमरान से किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की मांग करने लगा। मांग पूरी कराने के लिए इमरान शबाना की पिटाई भी करता था।


आरोप है कि इमरान व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की पिटाई से शबाना के गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। जिसके कारण शबाना को भी जान गंवानी पड़ी। मायके पक्ष से शबाना के पिता आरिफ ने इमरान आदि के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed