फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Old man dies in truck accident

ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा

Sat, 01 Jul 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in truck accident
हादसा - फोटो : अमर उजाला

सकरन थाना क्षेत्र में लहरपुर-तंबौर मार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन


सकरन के ईरापुर गांव निवासी श्रीराम (60) पुत्र जगतार शनिवार सुबह सात बजे अपने घर से साइकिल पर सवार होकर सकरन स्थित चौका बैरियर पर खाद लेने गया था। खाद की दुकान बंद होने से वह लौट रहा था।
विज्ञापन


सकरन इलाके में जब वह लहरपुर-तंबौर मार्ग पर टेढ़ी पुलिया के पास पहुंचा, तभी सामने से जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रीराम की साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह ट्रक के नीचे जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर ट्रक को आगे कुछ दूर रोक लिया पर चालक भाग निकला। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed