{"_id":"6ae59ec20111628f5e03ab5d","slug":"stf-arrests-smuggler-of-banned-birds-seizes-seven-rare-eagles-worth-rs-14-crore-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एसटीएफ ने प्रतिबंधित पक्षियों के तस्कर को किया गिरफ्तार, 14 करोड़ के सात दुर्लभ बाज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एसटीएफ ने प्रतिबंधित पक्षियों के तस्कर को किया गिरफ्तार, 14 करोड़ के सात दुर्लभ बाज मिले
Sat, 31 Oct 2026 01:25 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sat, 31 Oct 2026 01:25 PM IST
सार
यूपी एसटीएफ और वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने लखनऊ से मुंबई निवासी फिरोज मसर्रत खान को गिरफ्तार किया। इसके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 14 करोड़ रुपये कीमत के सात दुर्लभ बाज (फाल्कन) बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दुर्लभ बाज, गिरफ्तार आरोपी फिरोज मसर्रत खान।
- फोटो : विभाग
विस्तार
यूपी एसटीएफ ने दुर्लभ पक्षियों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। उसके पास से सात दुर्लभ बाज (फाल्कन) मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुंबई निवासी फिरोज मसर्रत खान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
एसटीएफ को 30 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि मुंबई का एक व्यक्ति प्रतिबंधित पक्षियों को लेकर लखनऊ आने वाला है। इस पर एसटीएफ की टीम ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम के साथ मिलकर मदेयगंज थाना क्षेत्र के इरादतनगर मोहल्ले में छापा मारा। शुक्रवार शाम 7:30 बजे आरोपी को एक मकान से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से सात बाज, एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गिरोह प्रतिबंधित पक्षियों और वन्यजीवों की तस्करी करता है। गिरोह के सदस्य गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और सीतापुर के जंगलों से पक्षियों को पकड़कर लाते हैं। इसके बाद मुंबई के रास्ते दुबई, सऊदी अरब और बहरीन में उनकी सप्लाई की जाती है। आरोपी के खिलाफ मदेयगंज थाने में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई स्थानीय पुलिस करेगी।
विज्ञापन