फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Newborn child murderd by father

शराबी पिता ने दुधमुंहे को आरी से काट डाला

Fri, 18 Nov 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Newborn child murderd by father
- फोटो : अमर उजाला

पत्नी से विवाद के बाद शराबी पिता ने गुरुवार रात 20 दिन के मासूम को आरी से काट तीन टुकड़े कर दिए और लाश घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में फेंक दी। शुक्रवार भोर खेत में नवजात के अंग मिलने पर ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को सूचना दी।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी पुतान मौर्य की पत्नी रेखा ने घटना कुबूल कर ली। संदना थाने से महज एक किलोमीटर दूर हुई वारदात में पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार देर शाम ही पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन कोई नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


संदना के गोपरामऊ मजरा अनोगी निवासी पुतान मौर्य गुरुवार रात नशे में घर पहुंचा पत्नी रेखा से उसका विवाद हो गया। पत्नी के घर से बाहर जाने के बाद तिलमिलाए पुतान ने 20 दिन के मासूम को आरी से काट डाला। उसने आरी से मासूम के तीन टुकड़े कर दिए और शव डिब्बे में रखकर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच भनक लगते ही ग्रामीणों ने संदना थाने में सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बच्चे की बीमारी से मौत होने का तर्क देकर पुलिस लोगों को टरकाती रही। उधर, शुक्रवार सुबह गन्ने के खेत में बच्चे के शव के टुकड़े देख ग्रामीण रामजीवन ने डीएम व एसपी को इसकी जानकारी दी।

एसपी सौमित्र यादव, एएसपी व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने खेत में ही कुछ दूरी पर नीला डिब्बा, बच्चे का सिर व धड़ के अलावा उसके कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी की पत्नी रेखा से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच कुबूल लिया।


उसने बताया कि पति ने शराब पीकर उससे झगड़ा किया। बाद में जब वह और उसकी सास घर में नहीं थी, तभी उसने बेटे की हत्या कर लाश फेंक दी। पुलिस ने रेखा को हिरासत में ले लिया है। चौकीदार रामसहाय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed