{"_id":"58445b104f1c1bd303a86285","slug":"missing-woman-s-body-found-in-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में मिला लापता महिला का शव ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में मिला लापता महिला का शव
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालगांव थाना क्षेत्र में 15 दिन से लापता एक महिला का शव रविवार की सुबह गन्ने के खेत में मिला। खेत में शव मिलने की सूचना पर सनसनी फैल गई। भीड़ एकत्र हो गई तो उसकी पहचान मिठासा के रूप में हुई।
महिला की हत्या की गई है या फिर मौत का और कोई कारण है। इसकी सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम लोधासा निवासी बदलू की पत्नी मिठासा (55) गत 19 नवंबर को घर से कहीं चली गई थी।
इसके बाद वह लौटकर घर नही आई। परिवार के सदस्यों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिवार ने इस संबंध में 1 दिसंबर को मिठासा के लापता होने का मामला तालगांव थाने में दर्ज कराया।
विज्ञापन
रविवार की सुबह कुछ लोग गांव के बाहर खेतों की तरफ गए थे। उसी दौरान सुरेंद्र के गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। महिला का शव सुनते ही बदलू के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे।
यहां पर परिवार ने कपड़ों के आधार पर शव की शिनाख्त मिठासा के रूप में की। परिवार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि मिठासा की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। प्रभारी निरीक्षक आलोक रंजन चौधरी ने कहा कि शव सड़ चुका था, इस वजह से मृत्यु का कारण स्पष्ट नजर नहीं आया।