फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   mini truck colaps father and daoghter

मिनी ट्रक ने पिता-पुत्री को रौंदा

Wed, 05 Apr 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला सीतापुर
अमर उजाला सीतापुर Updated Wed, 05 Apr 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
mini truck colaps father and daoghter

थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार दोपहर लखनऊ से सीतापुर जा रही एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्री ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला पर ग्रामीणाें की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खैराबाद टोल प्लाजा के पास मिनी ट्रक को पकड़ लिया। कमलापुर के लुधौरी गांव निवासी छोटन्न अली (60) अपनी बेटी जरीना (20) के साथ बुधवार दोपहर अपने गांव से कमलापुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन


जब ये दोनों नेशनल हाईवे पर चंदेहरा गांव जाने वाले मोड़ के करीब पहुंचे, तभी लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी और भाग निकली। हादसे में छोटन्न की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बताते हैं कि लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवती ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके से भाग निकले मिनी ट्रक को खैराबाद टोल प्लाजा के पास रोक लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed