Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Two youths were stabbed for resisting robbery, causing panic in the area.

बिहार: सीवान में लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला, पिस्टल के साथ एक आरोपी पकड़ा गया

Sat, 28 Nov 2026 07:54 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 28 Nov 2026 07:54 PM IST
सार

सीवान के फतेहपुर बाइपास रोड पर शनिवार देर शाम दो युवकों पर चाकू से हमला किया गया। स्थानीय लोगों ने एक युवक को पिस्तौल के साथ पकड़ लिया। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Two youths were stabbed for resisting robbery, causing panic in the area.
घटनास्थल पर भीड़ बरामद पिस्टल घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के फतेहपुर बाइपास रोड में श्रीराम अल्ट्रासाउंड के समीप शनिवार की देर शाम लूटपाट के प्रयास के दौरान दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, शोर सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक हमलावर को पिस्टल के साथ पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान निवासी संजय चौरसिया के 32 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार, मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा निवासी वशिष्ठ पाठक के 22 वर्षीय पुत्र मनीष पाठक और पकड़े गए युवक की पहचान फतेहपुर पाल नगर निवासी रंजन कुमार सिंह के पुत्र आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढे़ं: संजय झा ने महिला आरक्षण पर विपक्ष की मंशा पर उठाए सवाल, रामकृपाल बोले- सभी दलों को समर्थन करना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, विजय हाता स्थित उत्सव पैलेस में रिसेप्शन का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के बाद सत्यम और मनीष बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर बाइपास रोड में श्रीराम अल्ट्रासाउंड के समीप बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और छिनतई का प्रयास किया।

विरोध करने पर दोनों हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू लगने से सत्यम के पेट में, जबकि मनीष के हाथ में गंभीर चोट आई। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने भाग रहे एक हमलावर आयुष कुमार सिंह को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्तौल मिलने की बात सामने आई। बाद में पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने पिस्तौल पुलिस को सौंप दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर पिटाई भी कर दी।

इधर, एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि दो गुटों के बीच पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प हुई है। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से दो और एक व्यक्ति समेत कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed