{"_id":"594bf9fa4f1c1be9208b45d5","slug":"mill-worker-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर फैक्ट्री में श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शुगर फैक्ट्री में श्रमिक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कोतवाली इलाके के शुगर फैक्ट्री में काम कर रहा एक श्रमिक अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। साथ काम कर रहे लोगों ने आननफानन मिल अस्पताल के डॉक्टरों को बुलाया, पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मृतक के परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए हैं, हालांकि परिवारीजनों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बिसवां के भुइला कलां निवासी अखिलेश उर्फ बउवा (38) पुत्र आशीष बिसवां की सेक्सरिया शुगर मिल में बतौर संविदा कर्मी था। अखिलेश गुरुवार सुबह फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि संविदा कर्मी अखिलेश भारी पाइप लेकर जा रहा था, तभी उसे अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह पाइप लेकर जमीन पर गिर पड़ा। यह देख उसके अन्य साथी मौके पर दौड़े और उसे उठाकर टिनशेड के नीचे ले गए।
विज्ञापन
साथ ही मजदूरों ने फैक्ट्री अस्पताल के चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने संविदा कर्मी अखिलेश की मृत्यु हृदयाघात से होना बताया। मृतक के परिवारीजनों ने अभी तक कोई आरोप नहीं लगाया है। घरवाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।