{"_id":"79d618a82ffcab2028cbedee5a4f7243","slug":"married-killed-for-dowry-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मौत के घाट उतारा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां कस्बे में एक विवाहिता की रविवार देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतका के ससुराल वाले घटना को खुदकुशी बता रहे हैं।
बिसवां कस्बे के मंगरहिया मोहल्ला निवासी दीपक गुप्ता की पत्नी रोली गुप्ता (31) की रविवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर पाकर पहुंचे बरेली के बहेड़ी निवासी रोली के पिता घनश्याम दास गुप्ता व अन्य मायके वालों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए। मायके वालों का कहना है कि रोली की शादी में उन्होंने काफी दहेज दिया था, मगर ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। इसी वजह से शादी के एक साल बाद से ही रोली को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था।
आरोप है कि रोली के ससुराल वाले एक माह से उसे मायके से दस लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मायके वालों ने बताया कि हत्या के बाद रोली के ससुराल वाले उसे अस्पताल ले गए और लाश वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने पति दीपक गुप्ता, सास रजनी गुप्ता, जेठ विशाल व सचिन गुप्ता, जेठानी शिखा व मीता गुप्ता और रोहित गुप्ता के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ बिसवां दीपेंद्र नाथ का कहना है कि मायके पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। उनका कहना है कि ससुराल वाले आरोप बेबुनियाद बता रहे हैं। ससुराल वालों का कहना है कि रोली ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।