{"_id":"6aca96f92f937d29f1006835","slug":"police-recovered-31698-for-two-victims-of-cyber-fraud-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-149888-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को पुलिस ने वापस कराए 31,698 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: साइबर ठगी के दो पीड़ितों को पुलिस ने वापस कराए 31,698 रुपये
Sun, 11 Oct 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में यूपीआई के जरिये साइबर ठगी के शिकार दो लोगों को पुलिस ने कुल 31,698 रुपये वापस करा दिए। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर सेल और साइबर क्राइम थाने की टीम ने शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, सिराथू थाना क्षेत्र के सिराथू निवासी अंकित कुमार के खाते से एक सितंबर 2026 को यूपीआई के माध्यम से 25,198 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने 10 अक्तूबर को पूरी रकम उसके खाते में वापस करा दी।
वहीं, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकरगंज निवासी शिवशरन के खाते से दो जून 2025 को 6,500 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल ने नौ अक्तूबर को पूरी रकम वापस करा दी। धनराशि मिलने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की है।