{"_id":"c88444af6ec4f2e1cde905fb8c625fd9","slug":"married-killed-for-dowry-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
संदना थाना क्षेत्र के बहेरवा में मंगलवार को एक विवाहिता को उसकी ससुराल वालों ने दहेज के लिए मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद उसकी लाश को कोठरी में डालकर भाग निकले।
विज्ञापन
मायके पक्ष के लोगों को ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली। पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया है। एसओ का कहना है कि भाई की तहरीर पर पति सहित तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
संदना के बहेरवा निवासी गुड्डी देवी (20) पत्नी बाबू की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर पाकर बरगदिया मजरा नरायनपुर गांव से पहुंचे भाई विजय कुमार ने बताया कि उसे सुबह बहन की ससुराल से फोन आया था कि उसकी बहन की मौत हो गई।
विज्ञापन
जब उसके घर पहुंचा तो बहन की लाश कोठरी में चारपाई पर पड़ी थी। ससुराल वाले घर से नदारद थे। बताया कि बहन को दहेज में बाइक व बीस हजार रुपये लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
मांग पूरी न होने पर उसे मार डाला गया। उधर, हादसे की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गुड्डी के भाई ने उसके पति, देवर लालजी व पति के बहनोई गुड्डू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।