फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   married died

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 06 Oct 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
महोली कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध हालात में फांसी लगाने से एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच की बात कह रही है। महोली कोतवाली क्षेत्र के नेरी निवासी अनुज की पत्नी कविता देवी (23) ने शुक्रवार को टीन शेड में संदिग्ध हालात में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी गोवर्धन लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कविता का विवाह एक वर्ष पूर्व महोली के ग्राम नेरी निवासी अनुज के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ससुराल पक्ष दहेज में तरह-तरह की मांग करने लगा था। जिससे परेशान होकर मायके पक्ष ने मांगों को पूरा कर पाने में असमर्थता जता दी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी होते न देख, ससुराल पक्ष ने दहेज की खातिर कविता की गला घोटकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया। मायके पक्ष ने इस संबंध में कविता के पति समेत कई लोगों के खिलाफ महोली कोतवाली में तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed