{"_id":"0f946f0075c3a23f0121cafbe607f40c","slug":"man-dies-by-a-touch-of-high-tension-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
रामकोट में घास काटने निकला एक अधेड़ मंगलवार दोपहर को रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कुछ लोग जब उधर से निकले तो उसे बेसुध पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। खबर पुलिस को भी दे दी गई है।
रामकोट के किन्हौटी गांव निवासी बुद्धा (50) मंगलवार दोपहर खेत से घास लेने जा रहा था।
रामकोट माइनर पटरी पर गुजरते समय वह पहले से पड़े हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह तड़पता रहा।
उधर, हादसे के कई घंटे बाद कुछ लोग उधर से गुजरे तो उसे बेसुध पड़ा देख ग्रामीणों को खबर दी लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। एसओ केबी सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन