{"_id":"58ee65634f1c1b874acf7ca0","slug":"man-brutally-murderd","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से युवक को काट डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धारदार हथियार से युवक को काट डाला
Amarujala Bureau
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
मर्डर
- फोटो : amar ujala
नकाबपोश बदमाशों ने मंगलवार रात घर में सो रहे युवक की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। वह अपनी ननिहाल में रहता था। हमलावरों ने कत्ल से पूर्व उसकी पत्नी को भी मरणासन्न कर दिया।
विज्ञापन
हत्या के पीछे की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है। मामले में पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस युवक के मामा व नानी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी ने मौके पर पहुंच कर जांच की है।
विज्ञापन
सदरपुर के मरखापुर निवासी सुनील कुमार (30) पुत्र स्व. राम खेलावन पिता की मौत और मां के दूसरी शादी कर लेने के बाद अपनी ननिहाल सदरपुर के पिपरी रंडा गांव में रहता था। 12 साल की उम्र में वह काम के सिलसिले में मुंबई चला गया था।
विज्ञापन
उसने मुंबई में ही कोलकाता निवासी जयंती नाम की युवती से प्रेम-विवाह कर लिया था। पैसा कमाने व शादी करने के बाद सुनील सीतापुर लौट आया था। यहां वह पिछले कुछ सालों से अपने ननिहाल में नाना द्वारा दी गई जमीन पर मकान बना कर रहने लगा।
बताते हैं कि मंगलवार रात वह अपनी पत्नी व बेटे के साथ घर में सो रहा था। इसी बीच नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए। आहट पाकर सुनील की पत्नी जयंती की नींद खुल गई। उसने टोका तो हमलावरों ने डंडे से पीटकर उसे मरणासन्न कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर सुनील की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। सुबह जब सुनील के बेटे तेजस की आंख खुली तो चिल्लाते हुए वह बाहर निकला।
आसपास के लोग घर के अंदर पहुंचे तो सुनील मृत पड़ा था। उसकी पत्नी मरणासन्न हालत में पड़ी थी। लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर एसपी सौमित्र यादव, एसओ सचिन कुमार सिंह हमराही बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों की मानें तो सुनील व उसके मामा लवकुश के बीच भूमि विवाद चल रहा था। सुनील की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सुनील के मामा व नानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।