फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Man arrested in fraud

सिपाही ने खुद की जगह साढ़ू के बेटे को रायफल देकर चुनावी ड्यूटी में भेजा

Sun, 19 Feb 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Feb 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Man arrested in fraud
police

चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जुगाड़ लगाने से भी नहीं हिचकते हैं। ऐसा ही एक मामला जिले के महोली क्षेत्र में सामने आया। यहां मिर्जापुर में तैनात सिपाही ने खुद चुनाव ड्यूटी पर जाने की बजाय अपने साढ़ू के बेटे को भेज दिया।

विज्ञापन


बकायदा उसे सरकारी वर्दी, रायफल व कारतूस थमा दी। रविवार को अंदौली पोलिंग स्टेशन पर सीओ निरीक्षण करने पहुंचे। आरोपी युवक ने सैल्यूट किया तो अधिकारियों को उस पर शक गहराया गया। इसके बाद पूछताछ में मामला खुल गया। केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


महोली में पुलिस अधिकारी इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के अंदौली पोलिंग स्टेशन के निरीक्षण पर पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद सिपाही की वर्दी पहने एक रायफलधारी ने उन्हें झुककर सैल्यूट किया। सैल्यूट करने के तरीके पर पुलिस अधिकारियों को उस पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ की गई तो वह हड़बड़ाने लगा। बैच नंबर भी न बता पाया। सख्ती बरती गई तो उसने राज उगल दिया। पूछताछ में आरोपी युवक विकास तिवारी ने बताया कि वह बलिया जिले के दुखटी थाना क्षेत्र के भुसैला गांव का रहने वाला है।

बताया कि गाजीपुर के पकरी निवासी उसके मौसा गंगाधर राय सिपाही हैं। वह मिर्जापुर जिले के मिर्जापुर थाने में तैनात हैं। उनकी सीतापुर में ड्यूटी लगी थी लेकिन खुद आने की बजाय मुझे भेज दिया। उसका कहना है कि सिपाही मौसा ने उसे वर्दी देने के साथ ही अपनी सरकारी रायफल व पांच कारतूस भी दे दी।

उनके कहने पर वह चुनाव ड्यूटी करने आ गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पांच कारतूस व एक रायफल, वर्दी बरामद की है। सीओ सदर उमाशंकर सिंह का कहना है कि वह एसओ इमलिया के साथ ड्यूटी चेक करने गए थे। तभी आरोपी ने गलत ढंग से सैल्यूट किया।


उसके सैल्यूट करने के अंदाज से शक हुआ। उसने अजीब तरह से वर्दी पहन रखी थी। बेल्ट में अशोक की लॉट नहीं थी। नंबर भी नहीं बता पाया, जिससे शक गहरा गया। सख्ती बरती गई तो आरोपी ने राज उगल दिया। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed