{"_id":"58f8fac64f1c1b3f3b47427c","slug":"looted-the-17-passersby","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 राहगीरों को बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
17 राहगीरों को बंधक बनाकर लूटा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात लुटेरों ने बंधक बनाकर 17 राहगीरों से लूटपाट की। हालांकि लूट के शिकार सिर्फ तीन लोग पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कैमा मोड़ के पास बुधवार रात छह बदमाशों ने लोगों को बंधक बनाकर लूटपाट की। कैमा निवासी रईस ने बताया कि वह अपने घर जा रहा था। तभी गांव से पहले मोड़ पर बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन
रोकने के बाद बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और दो मोबाइल, 1350 नकदी लूट ली। यहीं के खुनखुन को भी रोककर लूटपाट की। रामकोट के भवानीपुर निवासी रोहित को भी बदमाशों ने रोक लिया और उससे नकदी आदि लूट ली।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना है कि इसी तरह लुटेरों ने सिलसिलेवार 17 राहगीरों से लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। इसके बाद इन लोगों ने शोर मचाया तो गांव के लोगों ने मौके पर पहुंच कर इनको बंधनमुक्त किया।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि थाने में शिकायत करने के लिए तीन लोग ही पहुंचे हैं। एसओ इकबाल हैदर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।