फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Lakhs of rupees for fraud in the name of job

नौकरी के नाम पर ठग लिए लाखों रुपये

Mon, 22 May 2017 11:14 PM IST
सीतापुर
सीतापुर Updated Mon, 22 May 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees for fraud in the name of job
rupees
शहर की दो महिलाओं ने गाजियाबाद के कथित कला प्रेमी पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया है। महिलाओं का आरोप है कि खुद को आर्टिस्ट बताने वाले गाजियाबाद के व्यक्ति ने नौकरी आदि के झांसे में लेकर फीस के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर ली। इस सिलसिले में दोनों महिलाओं ने कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।       
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइन निवासी तूलिका पत्नी विकास मिश्रा का कहना है कि लोहारबाग निवासी उसके पिता बृजमोहन कला क्षेत्र में जाना-माना नाम हैं। खुद को गाजियाबाद के नृत्य अभिनय स्कूल का जनरल मैनेजर बताने वाले व्यक्ति ने उसके पिता से मुलाकात की और खुद को विश्व का सबसे तेज चित्रकार बताया।
विज्ञापन


उसने प्रतिष्ठित लोगों जैसे जिलाधिकारी के सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर उसने अपनी एक संस्था के प्रमाण पत्रों की छाया प्रति बांटी। आरोप है कि उसने 16 जनवरी 17 को अपनी संस्था की फ्रेंचाइजी का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फ्रेंचाइजी की प्रचार सामग्री में उसने तूलिका का भी मोबाइल नंबर व नाम अंकित किया था। इस बीच परमवीर शाह ने तूलिका से कई बार में करीब एक लाख 45 हजार लिए, जो वापस नहीं किए। इसके अलावा आरोपी ने विभिन्न स्तरों पर तूलिका के नाम का इस्तेमाल किया।

जब उसने रुपये की मांग की तो उसे टरकाया गया। आखिर में आरोपी सीतापुर छोड़ कर भाग गया। इसी तरह का आरोप तरीनपुर निवासी कृति उर्फ सोनिया तिवारी पुत्री अनिल तिवारी ने भी लगाया है। उसका कहना है कि गाजियाबाद निवासी व्यक्ति ने नृत्य अभिनय स्कूल के निदेशक की मदद से उससे दस हजार प्रति माह के वेतन पर नौकरी पर रखा था।


लेकिन उसे वेतन नहीं दिया गया। साथ ही संस्था में दाखिला के नाम पर नेहा, रश्किा, सितांशु दीक्षित, भावना व शुभम् आदि से लाखों रुपये की ठगी कर ली। ठगी करने के बाद आरोपी गायब हो गया। इस सिलसिले में तूलिका व सोनिया ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी कराने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed