{"_id":"684f6204c2bbf1c674d3fa4ce44e9a29","slug":"jewelery-looted-from-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशस्त्र बदमाशों ने महिला से लूटे जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सशस्त्र बदमाशों ने महिला से लूटे जेवर
अमर उजाला सीतापुर
Updated Thu, 30 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सशस्त्र बदमाशों ने गुरुवार सुबह एक महिला के जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पीड़ित महिला ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला गांधी नगर निवासी देवेंद्र तिवारी की पत्नी रुचि गुरुवार सुबह अपने पुत्र को स्कूल छोड़ने गई थी। बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद वह पैदल ही घर की तरफ चल दीं।
विज्ञापन
इसी दौरान मोहल्ले में ही पहले से घात लगाकर खड़े मोटर साइकिल सवार सशस्त्र बदमाशों ने उसे रोक लिया और सोने के कुंडल व चेन लूट ली। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन