{"_id":"6af63334e04a37b1ab026af4","slug":"youth-dies-vehicles-keep-passing-over-his-body-panipat-news-c-244-1-pnp1006-167503-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक की मौत, शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक की मौत, शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन
Fri, 13 Nov 2026 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने बुधवार को सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
हादसा इतना दर्दनाक था कि युवक की मौत के बाद उसके शव के ऊपर से कई वाहन गुजर गए। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही समालखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। किवाना गांव निवासी आशीष (24) घर से निकला था।
वह जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क से गुजरने वाले अन्य वाहन भी शव के ऊपर से निकलते रहे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
शव की हालत खराब होने के कारण पहचान करने में परेशानी हुई। उसके दाहिने हाथ पर लिखे नाम और मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान किवाना गांव निवासी आशीष के रूप में हुई। मृतक के ताऊ महाबीर की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद