फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jeep collision bike, one killed 10 injured

जीप-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, 10 जख्मी

Fri, 06 Oct 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन

 कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को जीप व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि जीप में सवार दस यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन लोग बाराबंकी जिले के निवासी हैं। घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए था।

विज्ञापन


सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हुसैनापुर निवासी विकास सिंह (30) बाइक से कहीं जा रहा था। इसी बीच बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर उस्मानपुर के निकट बिसवां की तरफ से आ रही एक जीप ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे विकास बाइक समेत गिर गया। हादसे के जीप चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


जिसकी वजह से जीप कुछ दूर पर जाकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार विकास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीप में सवार शहर कोतवाली के मोहल्ला घूरामऊ बंगला निवासी रवि अवस्थी (40), महमूदाबाद के ग्राम केदारपुर निवासी रेशमा खातून (20), गुलाब नबी की पत्नी जुबैदा (30), दुगसेना निवासी सलीम खां की पत्नी समसुननिशा, पुत्री रूबी (3), तहसीम (2), बाराबंकी के बड्डूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर कटरा निवासी मोहिद्दीन के पुत्र मोहम्मद सईद (15), इसरार (35), इसरार की पत्नी सन्नो (30), रामपुर कलां थाना क्षेत्र के ग्राम बेलहरी निवासी सुरेश (40), रामपुर मथुरा के ग्राम खनेवा निवासी लल्ली देवी (60) आदि गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आननफानन घायलों को महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां पर कई घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed