{"_id":"572398834f1c1b5b1fa9187e","slug":"jcb-broken-influence-of-rampal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्डोजर ने रौंदा रामपाल का रसूख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुल्डोजर ने रौंदा रामपाल का रसूख
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
होटल स्पर्श को ध्वस्त करती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन विधायक रामपाल यादव की तूती चंद घंटों पहले तक सीतापुर से लखनऊ तक सियासी व प्रशासनिक हलके में बोलती थी, शुक्रवार को उनके तमाम रसूख को प्रशासन के ही बुलडोजरों रौंदकर मिट्टी में मिला दिया। गुरुवार को लखनऊ में गिराये गए अवैध कांप्लेक्स के बाद प्रशासन ने सीतापुर के हाईवे में विधायक के बेटे जितेंद्र यादव की साझेदारी वाले होटल स्पर्श को भी जमींदोज करा दिया।
होटल की बाउंड्रीवाल गुरुवार को ही तोड़ दी गई थी पर एक विवाह समारोह होने के चलते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई एक दिन के लिए टाल दी गई थी। शुक्रवार सुबह से ही अधिकारियों ने फौज-फाटे के साथ पहुंचकर होटल के वजूद पर बुलडोजर चलवा दिए।
रात को ही निकाल लिया गया होटल से सामान
स्पर्श मल्टीप्लेक्स व होटल को प्रशासन की ओर से तोड़े जाने की आशंकाओं को देखते हुए रात को ही होटल का फर्नीचर, एलसीडी, सीसीटीवी कैमरे, कुर्सियां आदि लाखों रुपये का सामान रात को ही निकाल लिया गया। जिसके चलते वह सामान टूटने से बच गया। दिन में भी मल्टीप्लेक्स मेें लगी कुर्सियां, मैट, एसी आदि निकाल ली गईं।
विज्ञापन
चूरचूर हो गए विदेशों से आए शीशे
करोड़ों की लागत से बने मल्टीप्लेक्स व होटल में दिल खोल कर पैसा खर्च किया गया था। सूत्र बताते हैं कि मल्टीप्लेक्स के पास लगे फौव्वारे, उसकी सजावट के लिए लगाए गए शीशे आदि विदेश से मंगाए गए थे। प्रशासन द्वारा चलाए गए बुलडोजर से सब तबाह हो गया।
विवादित भवन को टूटते देखने उमड़ा जनसैलाब
क्या ग्रामीण, क्या शहरी, सपा व दूसरे दलों से जुड़े नेता, सभी विवादों में रहे इस भवन को टूटते देखने के लिए मौके जुटे थे। महाराजा छीता पासी स्मारक में लगे पेड़ोें पर से तो कोई मल्टीप्लेक्स भवन के सामने स्थित कब्रिस्तान के पेड़ों की छांव के नीचे खड़ा होकर करोड़ों की बिल्डिंग टूटते देख रहे थे। सैकड़ों लोग तो सड़क के किनारे कड़ी धूप में ही सपा विधायक के बेटे का विवादित भवन को टूटते कौतूहल से देख रहे थे।
अमर उजाला ने नौ माह पूर्व ही प्रकाशित की थी खबर
सीतापुर। सत्ता के रसूख के दम पर अवैध रूप से बनाए गए स्पर्श मल्टीप्लेक्स व होटल को लेकर अमर उजाला ने पहले ही प्रमुखता से खबर छापी थी। खबर पर तत्कालीन डीएम ने संज्ञान लिया था, लेकिन बिसवां विधायक पूरे मामले को दबाने में सफल हो गए थे। डीएम द्वारा इस अवैध निर्माण को लेकर आपत्तियां मांगे जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी।
कुछ लोगों ने इसको लेकर जनहित याचिका भी दायर की थी। यह सारे मामले लंबित चल रहे थे। इस बीच बिसवां विधायक के करीबी होटल के साथ ही मल्टीप्लेक्स को मैरिज हाल के रूप में चलाने लगे। इस अवैध निर्माण को लेकर अमर उजाला ने नौ अगस्त 2015 को प्रमुखता से ‘बिना नक्शा पास कराए ही बना डाला मल्टीप्लेक्स’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था।
सिनेमाहाल का लाइसेंस लेने को विधायक ने अफसर को दी थी धमकी
स्पर्श मल्टीप्लेक्स में फिल्म संचालन को लेकर सपा विधायक रामपाल यादव ने तत्कालीन मनोरंजन कर अधिकारी किशोर चतुर्वेदी से लाइसेंस बनाने का दबाव डाला था। अवैध तरीके से बने मल्टीप्लेक्स को लाइसेंस देने से किशोर चतुर्वेदी ने इंकार कर दिया था। जिसके चलते विधायक ने उनको जानमाल के नुकसान की धमकी दी थी। दहशतजदा तत्कालीन मनोरंजन कर अधिकारी अपना तबादला करा कर जिले से चले गए थे।
संसाधनों की कमी से धीमी गति से चल रहा ध्वस्तीकरण का कार्य
जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा स्पर्श होटल व मल्टीप्लेक्स ध्वस्तीकरण का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। संसाधनों की कमी के कारण अभी तक सिर्फ होटल का ही आधा हिस्सा तोड़ा जा सका। जबकि चार जेसीबी व एक पोकलिन काम पर लगी हैं।
ध्वस्त हो रहे होटल के साथ ली सेल्फी
होटल स्पर्श ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के वक्त शुक्रवार को कई लोग टूटते होटल के साथ सेल्फी लेते देखे गए। सड़क से गुजरते लोग ठहर कर वीडियो क्लिप बनाने मेें भी जुटे रहे। कई ऐसे लोग भी फोटो खींचते व सेल्फी लेते देखे गए जिनने कभी इसी होटल में बैठकर लजीज व्यंजनों का मजा लिया था और उसे अपनी आखों से ध्वस्त होते देख रहे थे।
पूर्वमंत्री सहित विधायक के 45 करीबी हुए पाबंद
घटनाक्रम को लेकर सपा विधायक रामपाल यादव के करीबी पूर्वमंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी सहित 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर विनय गौतम ने बताया कि इस मामले को लेकर पूर्वमंत्री बुनियाद हुसैन अंसारी, विधायक के करीबी नीरज वर्मा उर्फ झल्लर, प्रदीप यादव सहित 45 लोगों को पाबंद किया गया है।