{"_id":"809536080ea96a8d50140d7d57c83ac4","slug":"in-mdm-negligence-found-two-teachers-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम में मिली लापरवाही, दो शिक्षकों को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमडीएम में मिली लापरवाही, दो शिक्षकों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियांवयन में शिक्षक व ग्राम प्रधान लापरवाही बरत रहे हैं। वह मेन्यू के अनुसार भोजन बनवाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसका खुलासा एमडीएम समन्वयक के औचक मुआयने में हुआ।
विज्ञापन
जिस पर दो प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जबकि ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है।
जिला समन्वयक एमडीएम बृजमोहन सिंह बुधवार को एलिया विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर पहुंचे। यहां पर दूध का वितरण होते नहीं मिला। पिछले बुधवार को भी यहां पर दूध का वितरण नहीं किया गया था।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक सगीरूल निशा ने बताया कि ग्राम प्रधान दूध वितरण में सहयोग नहीं कर रहे हैं। जिस पर शिक्षिका को कारण बताओ नोटिस जारी की गई। इसके बाद वह खैराबाद विकास खंड के पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय रायपुर पहुंचे।
विज्ञापन
यहां पर मेन्यू के अनुसार भोजन बनते नहीं मिला। बुधवार को मेन्यू में शामिल किए गए कोफ्ता, चावल नहीं बना। जिस पर प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है।