फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Husband arrest in murder

अवैध संबंधों के शक में पत्नी का किया था कत्ल

Tue, 22 Dec 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन

खैराबाद थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव में 12 दिन पूर्व विवाहिता की धारदार से सिर कलम कर की गई हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि अवैध संबंधों के शक में उसके पति ने ही महिला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पति को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

खैराबाद के चौबेपुर गांव के निकट रोशन के खेत में 10 दिसंबर को एक महिला की सिर कटी लाश पड़ी मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान चौबेपुर निवासी सर्वेश कुमार की बहन गूंगी के रूप में की थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि शहर कोतवाली इलाके के दलावल गांव निवासी अपने पति राजाराम के साथ गूंगी मायके चौबेपुर में ही रह रही थी। सीओ राहुल मिठास ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच खबर मिली कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। जिसके चलते आरोपी राजाराम को खैराबाद एसओ केके मिश्रा ने अपनी टीम के साथ नानकारी पेट्रोल पंप के पास से मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम ने आरोपी के पास से आला कत्ल छुरी भी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि आरोपी राजाराम ने कबूला है कि उसने पत्नी की अवैध संबंधों के शक में हत्या की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed